Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के शफीपुर गांव में सरकारी स्कूल की हालत बदहाल,मासूम बच्चे स्कूल खुलने का करते रहे बेसब्री से इंतजार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

उत्तराखंड सरकार सरकारी स्कूलों की शिक्षा पर हर साल करोड़ों के बजट खर्च कर रही है लेकिन वहीं रुड़की के शफीपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सरकार के यह सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं हाल यह है कि स्कूल खुलने का समय साढ़े सात बजे का है लेकिन स्कूल के शिक्षक समय पर पहुंचना पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं इस स्कूल में दो शिक्षिकाएं तैनात हैं जिनके आने जाने का समय निर्धारित नहीं है।इस स्कूल में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पहले भी समाने आ चुकी हैं मिड डे मील से लेकर अनुदान तक के बजट में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं ही अनियमितताएं हैं जिसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों मामलों में स्कूल की शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण देकर जवाब तलब किया है। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिकाओं को जमकर फटकार भी लगाई है। खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही है जिसके लिए उनसे जवाब तलब किया गया है उनका वेतन भी रोका जा सकता है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369