आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के इनायतपुर गांव में रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं । हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 की मदद से सभी घायलों को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए हायर सैंटर रेफर किया गया है।फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।इस दौरान ग्रामीणों का कहना है 15दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी जिसकी रंजिश चली आ रही थी आज भी दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले।सिविल हॉस्पिटल में फिलहाल प्रमोद पुत्र बाबूराम,नैतिक पुत्र प्रमोद,हितेश पुत्र बाबूराम,और राहुल पुत्र सतीश का उपचार चल रहा है जबकि पूर्व प्रधान इलम सिंह समर्थक घायलों को अस्पताल से रैफर किया गया है।इस दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के इलमचंद,अमित,नोनीत और सचिन इस घटना में घायल बताए गए हैं।वहीं एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।