आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताशीपुर में एक पेट्रोल पंप पर उस समय जमकर हंगामा हुआ जब एक टेंपो चालक डॉ अम्बेडकर जयंती में शामिल टेंपो को लेकर पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंच गया।इसी दौरान पेट्रोल पंप स्टाफ ने डीजल के स्थान पर जनरेटर में पेट्रोल डाल दिया इसको लेकर जयंती में शामिल लोगों और पेट्रोल पंप के स्टाफ में तनातनी बढ़ गई और जमकर हंगामा खड़ा हो गया।इसी दौरान टेंपो में रखे जनरेटर में अचानक आग लग गई आग लगते ही मौके पर हंगामा इतना बढ़ा की मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मंगलौर कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया इसके बाद एसपी देहात शिखर चंद सुयाल ने तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की है लेकिन इस पूरे मामले को लेकर पेट्रोल पंप स्वामी का कहना है कुछ लोग अंबेडकर जयंती में शामिल टेंपो में जनरेटर लेकर आए थे और उसमें तेल डलवाने की जिद करने लगे जिसे उन्होंने मना किया लेकिन इसी दौरान टेंपो में रखे जनरेटर में आग भड़क गई ।मौके पर लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पाया ।मौके पर भारी भीड़ जमा थी।फिलहाल पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसी टीवी में कैद हो गई।वहीं इस बाबत एस पी देहात ने बताया कि मामले को शांत कर दिया गया है।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।