आरिफ नियाज़ी।
पिरान कलियर। रुड़की के कलियर सोहलपुर रोड स्थिति एक मेडिकल स्टोर स्वामी को देर शाम कुछ युवकों ने लाठी डंडो से दौड़ा दौड़ा कर जमकर पीटा जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरो में कैद हो गई जिसकी पुलिस सरगर्मी से जांच करने में जुटी है वहीं फिलहाल दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि एक की सरगर्मी से तलाश है।
जानकारी के अनुसार आसिफ़ निवासी मुक़र्रबपुर पिरान कलियर का सोहलपुर रोड पर मेडिकल स्टोर हैं।सोमवार को वह अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था देर शाम कुछ युवक हाथों में लाठी डंडे लेकर मेडिकल स्टोर में घुसकर गए और उस पर लाठियों से हमला कर घायल कर दिया । मारपीट की घटना मेडिकल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। वीडियो में मेडिकल स्वामी उनसे इधर उधर बचने का प्रयास करता हुआ दिखाई दे रहा है।लेकिन आरोपी लगातार उस पर लाठी डंडो से हमला कर रहे हैं।शोर शराबा होने पर आसपास के दुकानदार को आता देख आरोपी धमकी देकर मोके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेजा जहा से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया हैं।वहीं एस एस पी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि कलियर में मेडिकल स्टोर स्वामी के साथ मारपीट हुई है दो लोगों को हिरासत में लिया गया है एक युवक की तलाश है मौके पर लगे सी सी टीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।