Jan Mudde

No.1 news portal of India

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव के दौरान यूनिवर्सिटी के मालिक, मालिक के बेटे,कुलपति और अन्य की जमकर लाठी डंडों और लात घूंसों से पिटाई, छात्र भी हुए घायल,सोशल मीडिया पर वायरल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से हरिद्वार यूनिवर्सिटी के नाम से नई बनी यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में आ गई है।इस बार यूनिवर्सिटी के वार्षिक उत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रम में मंच पर उस समय भगदड़ मच गई जब यूनिवर्सिटी के छात्र और प्रबंधन में आपस में जमकर लात घूंसे और जूते चप्पल चले।जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई जिसमें यूनिवर्सिटी के स्वामी सतेंद्र कुमार गुप्ता उनके पुत्र नमन बंसल और कुलपति सुमित कुमार की जमकर पिटाई हुई। जिसके बाद कार्यक्रम को तुरंत बंद करा दिया गया ।
दरअसल दो दिन पूर्व यूनिवर्सिटी में वार्षिक उत्सव के दौरान रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसके चलते कॉलेज में जमकर मारपीट हुई अब इस हंगामे की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा 16छात्रों के खिलाफ कलियर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है।इस घटना में लगभग आधा दर्जन छात्र भी घायल हुए हैं।

गौरतलब है कि अब से पहले भी इस तरह के कार्यक्रमों में इस यूनिवर्सिटी में हंगामे और धरने प्रदर्शन तक हो चुके हैं । फिलहाल कलियर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वहीं कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369