आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर के उदलहेड़ी गांव के खेत में गए किसान मोहित पुत्र मुंदर गोली लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108एंबुलेंस की मदद से घायल मोहित को रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।सूचना मिलने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।फिलहाल पुलिस और सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर पूरी घटना को संदिग्ध मानकर चल रहे हैं।
वहीं सिविल हॉस्पिटल पहुंचे घायल मोहित ने बताया कि उसके साले के दोस्त खेड़ा जट निवासी अंकित से मामूली बात को लेकर शनिवार को कहासुनी हो गई थी जिसका आसपास के लोगों द्वारा बीच बचाव करा दिया गया था लेकिन आज सुबह वह अपने खेत पर गेहूं की फसल काट रहा था इसी दौरान खेड़ा जट निवासी अंकित अपने कई साथियों के साथ हथियार लेकर खेत पर पहुंचा जहां उसने फायरिंग शुरू कर दी जिसके चलते उसके घुटने में भी गोली लगी है। फिलहाल मोहित ने आरोप लगाया कि अंकित उससे रंजिश रखता है इसलिए उसने फायरिंग की है। फिलहाल सिविल हॉस्पिटल में मंगलौर कोतवाली पुलिस मोहित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।