आरिफ नियाज़ी।
कलियर शरीफ हजरत साबिर साहब की दरगाह में हर रोज हजारों जायरीन देश के कोने कोने से मन्नत मुरादें लेकर पहुंच रहे हैं वहीं इस बार पश्चिम बंगाल की अदभुत बसों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।पश्चिम बंगाल की पांच बसों से जायरीन कलियर शरीफ दरगाह पहुंचे हैं जो दो दिन दरगाह में ही रहेंगे।इस दौरान बंगाल की यह बसें इतनी खूबसूरत और अदभुत बनाई गई हैं कि इन बसों में लेटने तक की व्यवस्था की गई है।बसों के बाहर अलग अलग तरह की पेंटिंग के साथ फिल्मों का प्रचार भी किया गया है जो बेहद खूबसूरत और सुंदर नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल के जायरीन इन बसों में बीस दिन में पूरे देश की सैर करेंगे।पश्चिम बंगाल से कलियर शरीफ दरगाह पर हाजरी के बाद पंजाब,श्रीनगर होते हुए हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह होते हुए ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेर शरीफ दरगाह पर पहुंचेंगे।इस दौरान जायरीनों में भारी उत्साह भी दिखाई दिया। बाहर से आए जायरीन भी बसों के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इन बसों की सीटों को बहुत ही आरामदायक और आधुनिक तरीके से बनाया गया है इन बसों में बैठकर सफर का पता ही नहीं चलता कि मंजिल कब आ गई। बस में जायरीन का सामान रखने से लेकर खाने पीने की अलग से व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि एक बस में 60यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं इतना ही नहीं इन बसों के बाहर की तरफ पेंटिंग के साथ साथ कई नामी फिल्मों के ट्रेलर दिखाए गए हैं जिनमें पुष्पा फिल्म भी शामिल है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।