आरिफ नियाज़ी।
विश्व प्रसिद्ध कलियर शरीफ स्थित साबिर साहब की दरगाह में हर रोज़ हजारों जायरीन अपनी मन्नत मुरादें लेकर पहुंच रहे हैं। जिसके चलते आज कई टीवी चैनलों में संपादक रह चुके वरिष्ठ पत्रकार आसिफ एकबाल अपने पूरे परिवार के साथ कलियर शरीफ दरगाह पहुंचे और उन्होंने दरगाह पर फूल और चादर पेश करते हुए देश की अमन सलामती और खुशहाली की दुआएं मांगी।इस दौरान आसिफ एकबाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि वह हमेशा साबिर साहब की दरगाह पर हाजरी देते आए हैं यहां आकर उन्हें रूहानी सकूंन मिलता है।

साबिर साहब से जो भी मांगा उन्होंने दिया उनकी हर मन्नत मुराद पूरी हुई। माना यह जाता है कि जो भी साबिर के दरबार में सच्चे मन से कुछ मांगले तो साबिर साहब उसे निराश नहीं करते उसकी मुराद जरूर पूरी होती है।आसिफ एकबाल ने कहा कि वह देश की तमाम बुजुर्गो की दरगाहों और खानकाहों पर हाजरी देते रहे हैं जिनमें अजमेर शरीफ ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह,हज़रत निजामुद्दीन औलिया, बाराबंकी में हजरत वारिस अली शाह, और अब साबिर के अलावा देश की कई नामचीन दरगाहों पर वह अपने परिवार के साथ हाजरी दे चुके हैं सभी उन्होंने सभी दरगाहों पर अपने मुल्क और सूबे की तरक्की की दुआएं मांगी हैं।उन्होंने कहा कि कलियर शरीफ साबिर साहब की दरगाह पर जहां देश ही नहीं विदेशों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं लेकिन दरगाह प्रबंधन और वक्फ बोर्ड को जो इंतजाम यहां करने चाहिए थे वो नहीं हैं।भीषण गर्मी में लोग साए की तलाश कर रहे हैं पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है ऐसे में उत्तराखंड सरकार को कलियर में बेहतर इंतजाम करने होंगे ताकि बाहर से आने वाले जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। आसिफ एकबाल दरगाह में हाजरी देने के बाद वापस दिल्ली लौट गए।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।