आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी के कैंप कार्यालय पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।वक्फ बिल संशोधन के बाद शादाब शम्स दिल्ली से लौटते समय मंगलौर पहुंचे थे ।इस दौरान शादाब शम्स ने कहा कि आज तक देश में वक्फ संपत्तियों पर वक्फ माफियाओं ने कब्जा करने का काम किया है वहीं लोग इस बिल का विरोध कर रहे हैं जिन्हें इस बिल के आने से खतरा बना हुआ है उनको लग रहा है कि अब उनकी कब्जाई हुई वक्फ की संपत्ति छीन जाएगी। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल संशोधन से गरीब और बेसहारा लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।आज वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की बंदरबांट हो रही है। किसी गरीब मिस्कीन और यतीम को वक्फ से कोई लाभ आज तक नहीं पहुंचा जो बड़े दुर्भाग्य की बात है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम समाज की तरक्की और खुशहाली के लिए वक्फ बिल में संशोधन किया है जो स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि आज मुस्लिम समाज का आम आदमी कोई विरोध नहीं कर रहा है बल्कि वह लोग इस बिल के विरोध में हैं जो वक्फ की जायदाद पर काबिज हैं वहीं लोग मुस्लिम समाज के आम लोगों को गुमराह करने में लगे हैं।शादाब शम्स ने कहा कि वह अपने विरोध से ना तो डरते और ना ही घबराते अगर कहीं पर भी वक्फ संपत्तियों को नुकसान पहुंचेगा उसके लिए वह दिन रात खड़े रहेंगे गलत बात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि कलियर की वक्फ बोर्ड की संपत्तियों से भी जल्द कब्जे हटाएं जाएंगे। इसके बाद शादाब शम्स का रुड़की और कलियर में भी फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत हुआ।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बिल को लाकर इतिहास रचा है जिसका वह भी आभार प्रकट करते हैं।इस मौके पर भाजपा नेता बहरोज आलम,
भाजपा नेता शजर बान अंसारी,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बूथ अध्यक्ष मोहम्मद इरफान,इरशाद अंसारी,अंजुम राईन,सरफराज अहमद,फ़राज़ खान, हज कमेटी सदस्य नफीस अहमद,गुलफाम शेख,राहुल मुल्तानी,राव अमरीन,अमजद अली, आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।