आरिफ नियाज़ी।
रुड़की में महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा बैंड बाजों और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसका शहर के लोगों द्वारा फूलों से जगह जगह स्वागत भी किया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रमुख समाजसेवी चेरब जैन ने कहा कि आज पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महावीर जयंती बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जा रही है जिसे लेकर जैन समाज के साथ साथ अन्य उप समाज के लोगों में भी भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने हमेशा भाईचारे और प्यार मोहब्बत का पैगाम दिया।भगवान महावीर ने हमेशा जीओ और जीने दो का संदेश दिया भगवान महावीर ने भाईचारे और समाज के उत्थान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जैन समाज का इस देश और प्रदेश के विकास में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि जैन समाज ने हमेशा आपसी सौहार्द का संदेश दिया है।इस मौके पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष ए के जैन ने कहा कि जैन समाज ने नवकार दिवस धूमधाम से मनाया है।भगवान महावीर भगवान ने जियो और जीने देने का संदेश दिया जो आज तक भी चला आ रहा है।सभी धर्मों के लोग जैन समाज की शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं।
*बाइट चेरब जैन वरिष्ठ भाजपा नेता रुड़की*
*बाइट ए के जैन डायरेक्टर*
*बाइट जैन समाज*





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।