आरिफ नियाज़ी।
रुड़की नगर निगम सरकारी बजट को किस तरह से ठिकाने लगाने में लगे है इसकी एक बानगी कई समाचार पत्रों में छपे टेंडर के विज्ञापन में देखने को मिली है। दरअसल रुड़की वार्ड नंबर 32 में सफा इंटरप्राइजेज से यशपाल आलू वाले तक रंगीन इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने एवं नाली निर्माण के लिए समाचार पत्रों में निविदाएं आमंत्रित की गई थीं लेकिन जिस सड़क को बनवाने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं वह सड़क पूरी तरह से ठीक और बेहतर है इस सड़क को तोड़कर अब निगम अधिकारी टाइल्स लगवाकर लाखों रुपए की बंदरबांट करना चाहते हैं।हालांकि पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं।जब इस बाबत नगर निगम के मुख्य अधिकारी राकेश तिवारी से मालूम किया गया तो उन्होंने साफ किया कि अभी समाचार पत्रों में निविदाएं जरूर निकाली गई हैं लेकिन अभी टेंडर नहीं हुए हैं जहां से भी इस तरह की शिकायत मिलेगी उसकी जांच की जाएगी। इस बाबत जे ई और ए ई से भी रिपोर्ट मांगी जाएगी। अगर इस तरह की शिकायत सामने आती है तो नगर निगम उसे गंभीरता से लेगा और जे ई और ए ई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।