आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड से हज यात्रियों की सेवा के लिए जाने वाले स्टेट हज इंस्पेक्टर/खादिमुल हुज्जाज को पहली बार लिखित परीक्षा से होकर गुजरना पड़ा है।जिसके बाद उन्हें सेंट्रल हज कमेटी मुंबई द्वारा दो दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इस प्रशिक्षण में हज के दौरान हज यात्रियों की सेवा कैसे करनी है कैसे उनको लेकर हज पर जाना है सभी जानकारी उनको उपलब्ध कराई गई है।
दरअसल पहली बार उत्तराखंड में कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सरकारी विभागों के छह स्टेट हज इंस्पेक्टर की नियुक्ति की गई है चयनित हज इंस्पेक्टर को सेंट्रल हज कमेटी मुंबई द्वारा दो दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया है। स्टेट हज इंस्पेक्टर में जिन लोगों का चयन किया गया है वह सभी अलग अलग विभागों के सरकारी कर्मचारी हैं।जिनमें जसपुर इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल रईस अहमद,सईद अहमद ब्लॉक खानपुर, मोहम्मद नाजिम सहायक अध्यापक जसपुर,गुल सनव्वर सहायक अध्यापक उधमसिंहनगर,शहजाद अली जी आर पी लक्सर,मोहम्मद सुलेमान हल्द्वानी के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं जबकि चंपावत से सद्दाम का नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वहीं इस बाबत उत्तराखंड के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने बताया कि हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए हज इंस्पेक्टर का चयन किया गया है।दो दिन का प्रशिक्षण लेकर हज इंस्पेक्टर मुंबई से लौट गए हैं।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।