आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार जिले के राशन विक्रेता अब ई पोस मशीन द्वारा राशन का वितरण करेंगे।आज मंगलौर पहुंची प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा कृषि मंडी परिसर के चौधरी चरण सिंह सभागार में ई पोस मशीन का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री रेखा आर्य द्वारा चार अंत्योदय और सफेद कार्ड धारकों को ई पोस मशीन द्वारा राशन वितरण कराया गया। इस मौके पर रेखा आर्य ने कहा कि राशन वितरण प्रणाली को प्रदेश सरकार ने पहले से अधिक दुरुस्त किया है। खाद्यान्न योजना को और अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है राशन विक्रेताओं की समस्याओं को भी सरकार प्रमुखता से हल कर रही है। राशन विक्रेताओं की समस्याओं को लेकर भी सरकार गंभीर है।उन्होंने कहा कि जरूरत मंद लोगों तक आसानी से राशन वितरण समय पर पहुंचे इसके लिए राशन विक्रेताओं को गंभीर होना पड़ेगा।रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के हरिद्वार के मंगलौर से ई पोस मशीन का शुभारंभ किया गया है यह योजना अभी हरिद्वार और उधमसिंह नगर में शुरू की जा रही है जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस योजना को लागू कर दिया जायेगा। इस मौके पर खाद्य आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल भी मौजूद रहे। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर पी एस पांगती ने कहा कि राशन वितरण प्रणाली में पहले से अधिक सुधार के प्रयास किए गए हैं अब नई राशन प्रणाली में भी बड़े पैमाने पर पारदर्शिता आएगी और राशन विक्रेता की भी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी।इस दौरान मंगलौर की चार महिलाओं को नई मशीन से राशन वितरण किया गया जिसमें नाजरा,कमरुन्निसा,नुसरत खालिद और तबस्सुम के नाम शामिल है।इस मौके पर राशन विक्रेताओं ने भी अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया।इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी ने बुके देकर मंत्री रेखा आर्य का स्वागत भी किया।इस मौके पर आर एफ सी बंशीधर राणा,उपायुक्त निधि रावत,डीएसओ तेजबल सिंह,ए आर ओ मदन सिंह रावत,पूर्ति निरीक्षक सतीश कुमार, पूर्ति निरीक्षक श्री शर्मा जी,हिमांशु रावत, वीरेंद्र बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह,अनीस अहमद गौड, जमीर हसन, आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे ।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।