Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, हरियाणा से लेकर रुड़की तक फैला था नेटवर्क

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने अन्तर्ऱाज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से चोरी की बुलेट,स्कूटी समेत 16 दोपहिया वाहन और दो दोपहिया के पार्ट्स भी बरामद किए हैं। आरोपी नशे का शौक और पूरा करने के लिए चोरी वाहन को मॉडिफाई कर बेचकर मुनाफा कमाते थे।
आपको बता दें कि एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोतवाली गंगनहर में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लाठरदेवा पनियाला तिराहे के पास आम के बाग से दो सन्दिग्ध व्यक्तियों को बिना नम्बर की दो मोटर साईकिल के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि मोटरसाईकिलें चोरी की हैं। साथ ही सख्ती से पूछताछ पर बताया कि दोनो दोस्त हैं और इनके साथ गौरव और अंकित नाम का युवक भी
है। नशे आदि की जरूरतो को पूरा करने के लिये अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी किया करते थे। इस अन्तर्राज्यीय गिरोह ने हरिद्वार,रूडकी, मंगलौर,सहारनपुर व हरियाणा से मोटरसाईकिले चोरी की थी। ये वाहन चोरी गैंग भीडभाड़ वाले इलाकों व सुनसान इलाको में रेकी करते हुये मोटरसाईकल चोरी किया करते हैं। गिरोह ने विभिन्न स्थानों से चुराए गए दोपहिया वाहनों को शक्ति विहार कालोनी के पीछे नहर पटरी के पास एक खण्डहर में छिपाया है। संदिग्धों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने शक्ति विहार कालोनी के पीछे नहर पटरी के पास खण्डहर से कुल 13 मोटरसाइकिल व अन्य मोटर साईकिल के पार्टस बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश करते हुए पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गिरोह के सदस्य गौरव को पनियाला रोड़ से बिना नम्बर प्लेट की चोरी की मोटर साईकिल स्प्लेन्डर के साथ हिरासत में लिया जबकि चौथा अभियुक्त अंकित अभी फरार है। कप्तान ने पुलिस टीम को पाँच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369