आरिफ नियाज़ी।
एक तरफ उत्तराखंड सरकार खाद्यान्न योजनाओं को और बेहतर बनाने की कवायद में जुटी है तो वहीं मंगलौर खाद्यान्न के गोदाम पर चावल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं चावल की गुणवत्ता इस गोदाम पर बेहतर नहीं है इतना ही नहीं चावल के बोरे का वजन भी पूरा नहीं है। बुधवार को मंगलौर पहुंची खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य से कई राशन विक्रेताओं ने जब इस बाबत सवाल किए तो मौके पर मौजूद आला अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिलाया कि राशन की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दिया जायेगा और राशन के बोरे भी पूरे दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इस राशन गोदाम पर अक्सर शिकायतें मिलती रहती हैं कि राशन तोलकर नहीं दिया जाता एवं बोरी का भी वजन नहीं दिया जाता जिसकी शिकायत मंगलौर के कई राशन विक्रेताओं द्वारा केबिनेट मंत्री रेखा आर्य से की गई थी। जिनमें राशन विक्रेता रघुवीर सिंह भी शामिल थे जब इस बाबत मंगलौर खाद्यान्न के गोदाम पर तैनात वरिष्ठ विपणन अधिकारी रविंद्र बिष्ट से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं इस बाबत आर एफ सी बंसीलाल राणा द्वारा बताया गया कि चावल की गुणवत्ता और बेहतर करने की कोशिश की गई है अब चावल और भी बेहतर गुणवत्ता का मिलेगा वहीं चावल के बोरे का वजन भी पूरा दिया जायेगा।राशन विक्रेताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।गौरतलब है कि उत्तराखंड के नकरौंदा में भी वरिष्ठ विपणन अधिकारी विष्णु त्रिवेदी का बड़ी लापरवाही के चलते कुछ दिन पूर्व निलंबन भी हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ पा रहे हैं ।आलम यह है कि मंगलौर खाद्यान्न के गोदाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं जारी हैं जिसके लिए विभाग की आला अधिकारियों को गंभीरता से लेना पड़ेगा। अब देखना यह है कि विभागीय मंत्री के आदेशों का पालन अधिकारी कब तक कर पाएंगे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।