आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने कलियर हज हाउस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।इस मौके पर हज कमेटी के सभी कर्मचारियों और हज अधिकारी मोहम्मद अहसान द्वारा उनका बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने हज हाउस का बारीकी से निरीक्षण किया तथा साफ सफाई रखने के कर्मचारियों को सख्त निर्देश भी दिए।उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।मोहम्मद आरिफ खान ने कहा कि इस बार हज यात्रियों को फ्लाइट और रिहायश का उचित इंतजाम एक जगह पर ही कराने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि अप्रैल माह के अंत तक सभी है यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण करा लिया जायेगा और मई के प्रथम सप्ताह में हो सकता है उत्तराखंड राज्य के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट रवाना कर दी जाए।उन्होंने कहा कि हज हाउस को और बेहतर बनाया जायेगा हज हाउस में जल्द ही परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस मौके पर आरिफ खान ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि हज यात्रियों की ख़िदमात के लिए उन्हें संजीदा रहना होगा। इस मौके पर हज अधिकारी मोहम्मद अहसान,रफत हुसैन,अब्दुल कादिर,मोहम्मद इजहारुल हक,गुलशन,अरशद,नासिर हुसैन, अज़ीम रज़ा,अब्दुल सलाम,मोहम्मद अज़ीम,सभासद अमजद अली मौजूद रहे।इससे पहले नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी सबसे पहले साबिर साहब की दरगाह में हाजरी देने पहुंचे जहां उन्होंने फूल और चादर पेश कर देश और प्रदेश की अमन सलामती की दुआएं मांगी।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।