Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की अस्पताल से घायल बदमाश फरार,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप,पुलिस मुठभेड़ में हुआ था घायल

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की सिविल हॉस्पिटल से पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश सिविल हॉस्पिटल से फरार हुआ है जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस की टीमें लगातार घायल बदमाश की तलाश में कांबिंग कर रहीं हैं पुलिस अधिकारी भी रुड़की पहुंच चुके हैं।गौरतलब है देर रात भगवानपुर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में बदमाश हरचंदपुर गांव निवासी अंशुल को गोली लगी थी जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया था।घायल अंशुल को कड़ी सुरक्षा के बीच सिविल हॉस्पिटल रुड़की में भर्ती कराया गया था जहां उसे अस्पताल के एक प्राइवेट रूम में उपचार दिया जा रहा था बताया जा रहा है कि शौच के बहाने मौका पाकर अंशुल अस्पताल से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस की कई टीम बदमाश अंशुल को तलाश करने में जुटी हैं।पुलिस अधिकारी अस्पताल में लगे सी सी टीवी खंगालने में लगे है।बदमाश अंशुल पुहाना की लूट की घटना में शामिल था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369