Jan Mudde

No.1 news portal of India

अरबी मदरसे की सील को लेकर विधायक उमेश कुमार और मुफ्ती रियासत की मुहिम लाई रंग,ढंडेरा में अरबी मदरसा नूरु उलूम को खोला गया

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के ढंडेरा में अरबी मदरसे को सील किए जाने के बाद आज खोल दिया गया। ढंडेरा स्थित मदरसा नूरु उलूम का ताला आज मुफ्ती रियासत और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने खोल दिया । प्रशासन ने अरबी मदरसे के सभी मान्यता संबंधी पेपर को जांच में सही पाया था जिसके चलते आज मदरसा खोला गया। अब विधिवत रूप बच्चों की पढ़ाई की जाएगी। रुड़की प्रशासन के द्वारा इस तरह की पहली कार्रवाई है जिसमें सील के बाद अरबी मदरसा खोला गया हो।

इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे वह हमेशा पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि मदरसों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन जो अवैध मदरसे हैं उन पर कार्रवाई होना ठीक है उन्हें अपने दस्तावेज ठीक रखने चाहिए हालांकि आज कुछ ऐसे मदरसों को भी निशाना बनाया जा रहा है जिनके पेपर ठीक हैं और वैध हैं।उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों में वह श्रेय नहीं लेना चाहते और ना ही किसी को लेना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसे मामलों पर भी राजनीति कर रहे हैं।आज वह वैध मदरसों की पैरवी कर रहे हैं और नाजायज किसी के साथ नहीं होने देंगे। मदरसों को बंद करके मुसलमानों में खौफ और डर दिखाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सभी मदरसों को अपने सभी पेपर और रिकॉर्ड मेनटेन करके रखना है। आगे भी इस तरह की लड़ाई जारी रहेगी हम हमेशा प्यार मोहब्बत के साथ इस देश और प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे।इस देश और प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने नहीं देंगे।इस दौरान लोगों की मांग पर डंडेरा के कब्रिस्तान का टाइल्स का काम भी जल्द शुरू करने का विधायक ने आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुफ्ती रियासत ने कहा कि मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है जबकि मदरसों में नमाज सिखाई जाती है। आज सरकार मदरसों को स्कूल नहीं बना सकती।उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को हिंदी अंग्रेजी और दुनियावी तालीम भी मदरसों में दी जाती है।इस्लामी मदरसे इस देश के सच्चे सेवक हैं जिनमें गरीब बच्चों को तालीम दी जाती है। जो मुस्लिम क़ौम के चंदे से चलते हैं मुंशी प्रेमचंद डॉ राजेंद्र प्रसाद, और डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जैसी हस्तियां भी मदरसों में पढ़ी हैं।इसके साथ साथ हिंदू और मुस्लिम बच्चे भी मदरसों में पढ़ते हैं।उन्होंने कहा कि हरिद्वार में कावड़ियों पर मुस्लिम लोग फूल से स्वागत करते हैं प्रयागराज में भी मुसलानों ने श्रद्धालुओं के लिए मस्जिदें खोल दी। लेकिन सरकार का मदरसों को टारगेट करना ठीक नहीं।उन्होंने कहा कि अब मदरसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट फैसला करेगा।संविधान के तहत मदरसे चल रहे हैं उन्होंने सभी से मदरसा स्वामियों से अपने पेपर ठीक रखने की अपील की।इस दौरान मुफ्ती रियासत ने दुआएं भी कराईं । कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडवोकेट अब्दुल शमी ने कहा कि अरबी मदरसों को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर है अरबी मदरसों के स्वामी सभी कागजात को पूरा करें डर और खौफ से रहने की कोई बात नहीं है। मुफ्ती रियासत और विधायक उमेश कुमार का प्रयास है कि अरबी मदरसे अच्छी तालीम दें और छात्रों बेहतर से बेहतर शिक्षा दे।
इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसे के पूर्व प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि आज बेहद खुशी का दिन है और इस दिन को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अरबी मदरसों से इंसानियत का पैगाम हमेशा जाता रहा है इन मदरसों का आजादी के समय भी बड़ा योगदान रहा है।देवबंद के उलेमाओं ने आजादी की लड़ाई में बढ़चढकर हिस्सा लिया और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ मुहिम चलाई। उन्होंने कहा कि विधायक उमेश कुमार के प्रयासों की वह काफी सराहना करते हैं।
इस मौके पर लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैन डॉ नसीम अहमद,हाजी सलीम,अजीत पटेल सभासद,परवेज़ भुक्कनपुर,राव नवबहार,राव हाजी मुन्ना,राव साजिद चेयरमैन,राव रिफाकत, मुल्ला इमरान,राव मुबारिक,राव कलाम,राव सलाम, मास्टर खालिक,राव हाजी अजमल,अरशद चेयरमैन, ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल वाजिद, देहरादून इस्लामिक सेवा संगठन से नईम कुरैशी,आकिब कुरैशी, अक्की,मोहम्मद शमशाद, आदि ने भी अपने विचार रखे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369