आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर में अलविदा जुमा के अवसर पर विगत 700 वर्षो से जारी रिवायत के अनुसार पैग़म्बर मोहम्मद साहब की दाढ़ी के पवित्र बाल मुबारक की ज़ियारत मोहल्ला किला में ख़ानक़ाह मरगूब काज़मी में क़ाज़ी जमाल काज़मी द्वारा कराई गई जिसमें सैकड़ों अक़ीदत मन्द लोगों ने बाल मुबारक की ज़ियारत कर देश मे अमन और तरक़्क़ी की दुआ मांगी।
क़ाज़ी जमाल ने पवित्र बाल मुबारक के विषय में बताया कि लगभग 700 वर्ष पूर्व गुलाम वंश के दिल्ली के बादशाह बलबन की पोती का विवाह मंगलोर के उस समय के ज़मीदार काज़ी सयैद हातिम अली के साथ हुआ था जिनको बतौर दहेज चार चीज़ें बादशाह बलबन ने दी थीं जिनमे मोहम्मद साहब की दाढ़ी का पवित्र बाल मुबारक, हज़रत अली के सिर का बाल मुबारक, बगदाद के पीर गोसे आज़म दस्तगीर का बाल मुबारक और हज़रत अली के पड़ पोते हज़रत मूसा काज़िम के हाथ का कुरान शरीफ शामिल थे।तभी से इस बाल मुबारक की ज़ियारत मंगलोर में हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने बताया कि 55 वर्षो से वे निरन्तर इस बाल मुबारक की बचपन से अपने माता पिता के साथ ज़ियारत करते चले आ रहे हैं जो भारत में सबसे अदभुत है क्योंकि भारत व पाकिस्तान में जो भी मोहम्मद साहब के बाल मुबारक है वो अधिकांश सिर के बाल है जबकि मंगलोर में जो बाल मुबारक है वह मोहम्मद साहब की दाढ़ी का पवित्र बाल है।कश्मीर और दूसरी जगहों पर सालभर ज़ियारत होती है मगर मंगलोर में साल में केवल रमज़ान के आखरी जुमा को ही ज़ियारत होती है।
इसके साथ ही विधायक मंगलोर क़ाज़ी निज़ामुद्दीन के आवास पर उनके छोटे भाई क़ाज़ी सयैद नूरुद्दीन ने पवित्र काबा शरीफ के गिलाफ़ की ज़ियारत भी कराई जो 100 वर्ष पूर्व उनके सकड़ दादा क़ाज़ी इस्माइल को तत्कालीन सऊदी अरब के बादशाह द्वारा तोहफे में दिया गया था।
इस अवसर पर काज़ी नूरुद्दीन, अफ़ज़ल मंगलोरी,काज़ी अलीम काज़मी, डॉ मोहसिन, शाहविकार चिश्ती, अनिल शर्मा,अमजद काज़मी,जावेद काज़मी, फ़हद काज़मी, डॉ अंजुम क़ासमी, तनवीर कुरेशी, आदिल काज़मी एडवोकेट, उमर काज़मी,अबरार साबरी, डॉ अलीम फ़ारूक़ी, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।