आरिफ नियाज़ी।
आज पूरे देश में ईद उल फितर का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई।सबसे पहले रुड़की की सबसे बड़ी ईदगाह में नमाज अदा की गई।ईद की नमाज रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मुफ्ती सलीम ने अदा कराई।

इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने ईद की नमाज अदा की और देश प्रदेश की खुशहाली की दुआएं मांगी।नमाज में मुफ्ती सलीम ने देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की दुआएं कराईं।इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारा देश लगातार तरक्की कर रहा है पैगम्बर मोहम्मद साहब ने फरमाया जिस देश में रहो उस देश की वफादारी करो उससे मोहब्बत करो इसलिए अपने देश और प्रदेश की तरक्की में अपना पूरा सहयोग दें।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर रही है ऐसे में सभी अरबी मदरसों को अपने पेपर दुरुस्त रखने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग दीनी तालीम के साथ साथ दुनियावी और तकनीकी तालीम भी अपने बच्चों को जरूर दिलाएं ताकि उन्हें अच्छा रोजगार मिल सके।मुफ्ती सलीम ने आह्वान करते हुए कहा कि इस्लाम हमेशा प्यार मोहब्बत का पैगाम देता है सभी की भावनाओं का सम्मान करें और आपसी सौहार्द का पैगाम दें इस्लाम शांति और भाईचारे का नाम है।मुफ्ती साहब ने कहा कि सोशल मीडिया पर अच्छी बुरी चीजें दोनों आती हैं हमें बुरी चीजों को त्यागना है भड़काऊ भाषण और एक दूसरे की नफरत वाली सोशल मीडिया की खबरों पर कोई ध्यान नहीं देना है।इस मौके पर रहमानिया अरबी मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अजहर ने कहा कि आज बड़ा मजमा यहां मौजूद है उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि सभी मुसलमान तालीम तर अधिक ध्यान दें और बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से बचाएं और अच्छे संस्कार दें।उन्होंने आह्वान किया कि अपनी जिंदगी पैगम्बर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की सुन्नतों पर गुजारें।

उन्होंने कहा कि अपने सभी रिश्तेदार मिलने वाले सभी लोगों से मोहब्बत से पेश आएं उनसे अच्छा सलूक करें। उन्होंने तलाक को लेकर कहा कि तलाक शरीयत में सबसे बड़ा गुनाह है लेकिन अब सरकार ने भी तलाक पर कानून बना दिया है। तलाक से कई घर बर्बाद होते है इसलिए हमेशा अल्लाह से डरो और अल्लाह के बताए रास्ते पर चलें।इस मौके पर सभी लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की।इस मौके पर रहमानिया मदरसा कमेटी के चेयरमैन हाजी मुस्तकीम,शायर अफजलं मगलौरी, नईम सिद्दीकी,आदि ने सभी को ईद उल फितर की मुबारक बाद दी।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।