आरिफ नियाज़ी।
अब उत्तराखंड में मिलावट खोरों की खैर नहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने होली के त्यौहार को देखते हुए अब कड़े कदम उठाए हैं ।हरिद्वार जिले के गांव गांव से लेकर शहर तक विभाग की मोबाइल विश्लेषणशाला मौके पर तत्काल ही असली और नकली प्रोडक्ट की जांच कर अपनी रिपोर्ट जारी कर देगी इसके लिए यह मोबाइल वैन से सभी मसालों से लेकर दूध, दही घी एवं सभी खाद्य पदार्थों की मिलावट का पता लगाया जायेगा। आज जैसे ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम मोबाइल वैन के साथ रुड़की और कलियर पहुंची तो वहां पर मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची टीम ने अलग अलग दूध डेयरी और मसालों की दुकानों से सैंपल लेकर उनकी जांच की ।विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है। खुले मसालों और पैकेट के बंद मसालों के सैंपल लेने के उनकी लैब में जांच की गई।खाद्य नमूनों की मौके पर जांच से लोग भी काफी उत्साहित नजर आए।इस खाद्य लैब में दूध से बनी सभी मिठाईयां,घी,मावा, आटा,नमक,तेल,हल्दी,मिर्ची पाउडर,धनिया पाउडर,बेसन एवं दालों का खाद्य पदार्थों का मोबाइल लैब में परीक्षण किया गया।इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एम एन जोशी ने बताया कि मौके पर ही मोबाइल वैन की लैब में जांच हो रही है सभी लोग जांच के लिए इसके लिए आगे आ रहीं हैं जहां पर खामियां पाई जाती हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।मोबाइल वैन से यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि अब लोग अपने घर पर भी जांच कर सकते हैं।इस मौके पर उपायुक्त लैब वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पूरे उत्तराखंड में तीन मोबाइल वैन की यूनिट हैं सैंकड़ों लोगों को अभी तक वह जागरूक कर चुके हैं जो लगातार जारी रहेगी।लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडे, दिलीप जैन,खाद्य विश्लेषक रमेश जोशी,समाजसेवी
मुस्तीफा त्यागी,सलीम,नफीस, जहांगीर,अकरम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।