Jan Mudde

No.1 news portal of India

रमजान रहमतों और बरकतों का महीना -मौलाना अजहरुल हक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की।मुकद्दस रमजान के पहले जुमे की नमाज नगर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी अकीदत के साथ अदा की गई।शहर की प्रमुख जामा मस्जिद में मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने जुमे की नमाज अदा कराई और देश में अमन,सलामती और खुशहाली की दुआएं मांगी।जुमे की नमाज से पहले मौलाना अजहर उल हक ने मुकद्दस रमजान की मुबारकबाद देते हुए इसकी फजीलत तथा विशेषताओं पर बयान करते हुए कहा कि रोजा इबादतों की रूह है और रोजे का सवाब अल्लाह ताला अपने बंदों को खुद देगा।उन्होंने अपने खिताब में कहा कि रमजान के तीस रोजों को तीन असरों (भागों) में बांटा गया है,जिसमें पहले असरा रहमतों का,दूसरा असरा मगफिरत का और तीसरा असरा जहन्नुम की आग से छुटकारे पाने का है।उन्होंने अपने खिताब में कहा कि रमजान हमें तमाम बुराइयों से रोकता है और रमजान सब्र,रहमतों और बरकतों वाला महीना है।हमें इसकी ज्यादा से ज्यादा कदर करनी चाहिए।मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने देश व प्रदेश में अमन-शांति,भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ कराई,साथ ही उन्होंने मुकद्दर रमजान के दूसरे जुमे पर पड़ने वाले होली के त्योहार पर भी मुस्लिमों से अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनसे सहयोग तथा सावधानी बरतने की अपील की।इस दौरान पर मौलाना अरशद कासमी,कारी कलीम अहमद, इंजीनियर मुजीब मलिक,डॉक्टर नैयर आजम काजमी,अफजल मंगलौरी,मौफीक अहमद,हाजी सलीम खान,कुंवर जावेद इकबाल,जावेद अख्तर एडवोकेट,हाजी नौशाद अहमद,हाजी लुकमान कुरैशी,हज अधिकारी बाबू एहसान अहमद, कानूनगो महमूद अली,अता उर्रहमान अंसारी,कौसर सिद्दीकी एडवोकेट,अब्दुल सत्तार मलिक,पूर्व पार्षद मोहसिन अल्वी,इरशाद पहलवान,कारी एहतेशाम अली,सुहेब मलिक,अंसारी अहमद,इमरान देशभक्त,सैयद नफीस उल हसन,सलमान फरीदी,जुल्फिकार ठेकेदार व मास्टर अब्दुल मलिक आदि बड़ी संख्या में रोजेदारों ने नमाज अदा की।पहले जुमे के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद शिवम अग्रवाल द्वारा जामा मस्जिद क्षेत्र में विशेष सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था कराई गई,वहीं नगर निगम प्रशासन द्वारा भी नगर की तमाम मस्जिदों एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सफाई का विशेष अभियान चलाया गया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369