Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा ऊर्जा निगम के जे ई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने खोला मोर्चा, अधीक्षण अभियंता को सोपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

लंढौरा ऊर्जा निगम में तैनात अवर अभियंता मुकेश बर्मन के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति ने बड़ा मोर्चा खोल दिया है।यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चिश्ती आलम ने आरोप लगाया कि लंढौरा बिजली घर में तैनात अवर अभियंता मुकेश बर्मन का व्यवहार किसानों और आम आदमी के प्रति ठीक नहीं है आलम यह है कि अवर अभियंता फोन उठाने तक को तैयार नहीं है। उन्होंने अवर अभियंता पर आरोप लगाया कि वह उपभोक्ताओं की समस्या को ठीक करने के बजाए उनसे अवैध वसूली करते हैं जिसके प्रमाण भी उनके पास मौजूद हैं।किसान नेताओं ने इस दौरान ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित सिंह को ज्ञापन देकर अवर अभियंता को तुरंत हटाए जाने की मांग की है।किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही अवर अभियंता मुकेश बर्मन को नहीं हटाया गया तो भारतीय किसान मजदूर यूनियन अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।इस मौके पर किसान नेता एहतशाम राव ने कहा कि जे ई की कार्यप्रणाली से आम जनता बेहद परेशान है। जे ई की तानाशाही के चलते आज किसान से लेकर आम आदमी बेहद परेशान हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि दर्जनों ईंट भट्टों पर बिना कनेक्शन और बिना मीटर के बिजली चोरी कराई जा रही है। जिससे अवर अभियंता मोंटी रकम लेकर बिजली चोरी भी करा रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन क्रांति के एहतशाम राव, विजय पाल, अक्षय कुमार,अश्वनी,शाह आलम, इकराम अली,औरंगजेब आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369