आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के अलावलपुर और सिकरौढ़ा गांव में संत गुरु संत रविदास जयंती की धूम रही गांव गांव में शोभा यात्रा निकाली गई।आज संत रविदास जयंती को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। ग्रामीणों ने केक काटकर और पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी की जयंती मनाई।इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह का पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया गया ।इस मौके पर छोटे छोटे बच्चों ने हाथ मे झंडे लेकर संत रविदास के नारे भी लगाए वहीं गांव में संत रविदास की शोभा यात्रा का फीता काटकर आप नेता प्रेम सिंह ने शुभारंभ किया।.
वहीं शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया.स्थानीय लोगो और श्रद्धालुओं की तरफ से प्रसाद और जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।वही गांव में सभी समाज के लोगों ने भी अपना पूरा सहयोग किया। .
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज को प्रेम,समानता और सद्भाव का हमेशा संदेश दिया.
उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमें जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने की प्रेरणा दी. आज के समय में उनके उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने की बेहद जरूरत है. उन्होंने गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलने और समाज में भाईचारा बनाए रखने का आह्वान भी किया.प्रेम सिंह ने कहा कि संत
रविदास ने समाज को आजादी का महत्व भी बताया और सामाजिक विभाजन को भी पाटने का काम किया.संत रविदास ने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच, दुख, दरिद्रता, भेदभाव ऊंच नीच नहीं हो, इसलिए उनके बताये रास्तों पर चलते हुए हम सुखी जीवन के सूत्र भी सीख सकते हैं. आप नेता ने कहा कि संत रविदास जी ने कहा था कि ऐसा चाहूं राज मिले सबन को अन्न,छोट बडन सम बसे रविदास रहे प्रसन्न। जो आज तक बात सही साबित हो रही है।
साथ ही कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा कि गुरु रविदास का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा उन्होंने कह की जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो.गुरु रविदास के विचारों से हमें हमेशा प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश मिलता है.इस खास दिन पर, गुरु रविदास की शिक्षाओं का पालन करें और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
इस मौके पर आकाश,सिद्धार्थ,रमेश,राकेश,अमित,ग्राम प्रधान सन्नी,प्रदीप,दिनेश गौतम, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।