आरिफ नियाज़ी।
सहारनपुर हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर रालोद संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती श्रृद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी अजित सिंह ने किसानों के लिए 40 शुगर मिल लगवाए।किसानों को सूक्ष्म लघु उद्योगों से जोड़ा। चौधरी साहब देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राजनेता थे। कंप्यूटर क्रांति के जनक अजित सिंह ने किसानों, युवाओं के लिए सराहनीय कार्य किए।
चौ नीरपाल सिंह ने जयंती के अवसर पर बैडमिंटन,जूडो कराटे व जिम्नास्टिक के 21,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये होनहार बच्चे आने वाले कल का भविष्य है,देश का नाम रोशन करेंगे।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,आरिफ मलिक,जगपाल नवादा, चौ नत्थू सिंह,लल्लन प्रसाद,पप्पन कुमार,मनोज मलिक,यासीन मलिक, चौ सुधीर आदि उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर शरीफ हज़रत साबिर पाक के सालाना उर्स पर रूहानी नशिस्त और नूरानी महफ़िल,बख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम*, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे हैबख़्श दे नाना की उम्मत को ऐ रब्बे-करीम, ये दुआ इब्ने-अली शेरे-ख़ुदा मांगे है।
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।