आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड पंचायती राज विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नारसन विकासखंड में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी सहायक विकास अधिकारी पंचायत धर्मपाल सिंह तेजवान द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया ।

सहयोगी संस्था श्री बद्री केदार सृजनात्मक समिति के प्रशिक्षकों एडवोकेट श्रवण सती एडवोकेट राजेंद्र सिंह नेगी संस्था सचिव एसके सती राजेंद्र सिंह बिष्ट शुभम सती द्वारा पंचायत राज अधिनियम उत्तराखंड 2016 सूचना का अधिकार सेवा का अधिकार ई ग्राम स्वराज पोर्टल तथा सिटीजन चार्टर आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के शुभारंभ में उपस्थित प्रधानों को सतत विकास लक्ष्यों तथा 9 थीम के बारे में समझाया गया इसके उपरांत सेवा का अधिकार पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को अपने अपने गांव में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।इस दौरान ग्राम प्रधानों को अपने गांव में सरकार की योजनाओं को कैसे पहुंचाना है इसकी भी जानकारी दी गई।शिक्षा,स्वास्थ्य और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने पर बल दिया गया।प्रशिक्षण में गांव की साफ सफाई पर अधिक जोर दिया।इस मौके पर ग्राम प्रधानों ने कहा कि सरकार को इस तरह के प्रशिक्षण समय समय पर कराने चाहिए ताकि गांव में विकास का नया खाका तैयार हो सके।ग्राम प्रधानों में इस प्रशिक्षण को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया।इस दौरान महिला जनप्रतिनिधि भी काफी संख्या में पहुंची जिन्होंने सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।