आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल युवा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है।राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह पंवार ने रुड़की निवासी सिद्धांत सिंह चौहान को राष्ट्रीय लोकदल युवा का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित किया है।इस दौरान सिद्धांत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल नेताओं ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे और उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। इस दौरान सिद्धांत सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में कुछ ऐसी विधानसभा सीट हैं जहां राष्ट्रीय लोकदल बड़ी मजबूती के साथ चुनाव लड़ सकता है इसके लिए पार्टी को गांव गांव में मजबूत किया जायेगा।उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को लेकर पार्टी जनता के बीच जायेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री से हल कराया जायेगा।इस दौरान उन्होंने कहा कि अब पार्टी और संगठन को मजबूत करना ही उनका मकसद रहेगा।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।