आरिफ नियाज़ी।
रुड़की निवासी उजैर खान ने चार्टड एकाउंटेंट की परीक्षा पास कर रुड़की के साथ साथ अपने माता पिता का सम्मान बढ़ाया है।उजैर खान अम्बर तालाब रुड़की के निवासी हैं जिन्होंने दिल्ली में रहकर दिन रात मेहनत कर यह मकाम हासिल किया है।उजैर खान मध्यम वर्ग के परिवार से हैं जो अपने चार बहन भाइयों में सबसे बड़े हैं जैसे ही उजैर खान के चार्टड एकाउंटेंट बनने की सूचना उनके परिजनों तक पहुंची तो वहां खुशी का ठिकाना नहीं रहा सभी लोगों को मिठाई वितरित की गई।उजैर खान ने पिछले लंबे समय तक चार्टड एकाउंटेंट की पढ़ाई की थी। उजैर खान इस उपलब्धि के लिए अपने माता पिता के साथ साथ शिक्षक और कॉलेज के डायरेक्टर श्याम सिंह नाग्यांन को पूरा श्रेय देते हैं।आज उजैर के परिवार में बेहद उत्साह देखने को मिला।उजैर के घर पर उसके सभी रिश्तेदार भी बड़ी संख्या में मुबारकबाद देने पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि भारतीय चार्टड अकाउंट्स संस्थान (आई सी ए आई )ने नवंबर हुई चार्टड एकाउंटेंट का फाइनल का रिजल्ट जारी किया था जिसमें एक लाख एक हजार 430 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था।उजैर खान के माता पिता का कहना है कि उजैर खान पढ़ाई में प्रारंभ से ही काफी मेहनती था जिसके चलते उसे पढ़ाई के अलावा कोई दूसरा कार्य नहीं था आज उसकी मेहनत और लगन ही सफल हुई है।वहीं उजैर खान के चाचा सलीम खान का कहना है कि उजैर खान की मेहनत पर उन्हें बहुत गर्व है उन्हें उम्मीद है कि उजैर अपना कार्य बड़ी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे।
*बाइट उजैर खान चार्टड एकाउंटेंट*





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।