Jan Mudde

No.1 news portal of India

रामपुर नगर पंचायत से जुल्फकार ने ठोकी निर्दलीय ताल,मजबूती से लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, सैंकड़ों समर्थकों के साथ किया नामांकन

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

 

नगर निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशी नामांकन करने में जुटे है। रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है जहां भाजपा से परवेज आलम ,कांग्रेस से विधायक फुरकान अहमद की पत्नी ,बसपा से इमरान पुत्र भूरा चुनाव मैदान में हैं तो वहीं जुल्फकार ने निर्दलीय ताल ठोक कर मुकाबले को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि जुल्फकार ने आज अपने भारी समर्थकों के साथ रुड़की ब्लॉक में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।जुल्फकार निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। मोहम्मद जुल्फकार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि जनता उनको पहली बार नगर पंचायत में जिताकर भेजेगी।उन्हें मौका मिला तो इस क्षेत्र में विकास ही विकास होगा। जुल्फकार ने कहा आज तक इस इलाके में कोई विकास नहीं हुआ है जिसके चलते जनता बेहद परेशान है।अगर उन्हें जनता चुनती है तो बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अस्पताल ,स्कूल और अच्छे मार्ग नगर पंचायत क्षेत्र में कराए जाएंगे। वहीं निर्दलीय के रूप में जुल्फकार ने बड़ी मजबूती के साथ चुनाव में ताल ठोकी है l वह अपना नामांकन करने के लिए सैकड़ो समर्थकों के साथ रुड़की ब्लॉक में पहुंचे थे जहां उन्होंने अपना नामांकन किया । इस दौरान जुल्फकार समर्थकों में भारी उत्साह दिखाई दिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369