Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में चौधरी मानवेंद्र सिंह ने जताया भाजपा हाईकमान का आभार,कहा मजबूती से लड़ेंगे चुनाव,कस्बे का विकास ही प्राथमिकता

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है जिनमें एक नाम झबरेड़ा से चौधरी मानवेंद्र सिंह का भी शामिल है।चौधरी मानवेंद्र सिंह झबरेडा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी होंगे भाजपा ने एक बार फिर चौधरी मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाकर एक मजबूत दाव खेला है।

गौरतलब है कि चौधरी मानवेंद्र सिंह पहले भी झबरेडा नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में झबरेड़ा के विकास में एक नई इबारत लिखने का काम किया था उन्होंने कस्बे में जहां साफ सफाई से लेकर पूरे कस्बे में सीसीटीवी कैमरे और अच्छे मार्गों का निर्माण कराया तो वहीं झबरेड़ा कस्बे को जल भराव से भी निजात दिलाई थी ।

चौधरी मनविंदर सिंह ने झबरेड़ा कस्बे में कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए थे जिससे कस्बे की जनता को काफी राहत मिली थी भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर चौधरी मानवेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है।एक खास मुलाकात के दौरान चौधरी मानवेंद्र सिंह ने भाजपा हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरा उतरेंगे।

उन्होंने कहा कि झबरेड़ा कस्बे की जनता उनके साथ है और उन्हें पता है कि देश और प्रदेश में किस पार्टी की सरकार है और कस्बे का विकास कौन करा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर झबरेड़ा में भाजपा का परचम लहराएगा और उनकी ऐतिहासिक जीत होगी।

उन्होंने कस्बे की जनता से अपील करते हुए कहा कि वह विकास के नाम पर एक बार फिर भाजपा को वोट दें ताकि विकास को एक नई गति मिल सके। इस दौरान चौधरी समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला ।चौधरी मानवेंद्र सिंह को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369