आरिफ नियाज़ी
रुड़की नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर जिले के तमाम अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है आज जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और एसपी परविंदर सिंह डोबाल बीएसएम डिग्री कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने नगर पंचायतों और नगर निगम के मतदान स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां की सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखा।
इस दौरान जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने कहा कि तहसील रुड़की में 9 नगर निकाय हैं तहसील में चार नगर निकाय और ब्लॉक में पांच नगर निकायों का नामांकन का कार्य शुरू हुआ है। बी एस एम डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज में मतदान स्थल बनाया गया है इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यहां व्यवस्थाएं देखी गई हैं।
वहीं एस एस पी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयार है किसी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।सभी व्यवस्थाओं को गंभीरता से देखा और परखा जा रहा है जो भी चुनाव में किसी तरह की झूठी अफवाह या प्रभावित करने का काम करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।