आरिफ नियाज़ी।
रुड़की! बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है! पार्टी ने सबसे पहले ढंडेरा नगर पंचायत से अपना प्रत्याशी घोषित किया है! यहां पार्टी ने युवा नेता राव फुरकान को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है! राव फुरकान बसपा से शुरू से ही जुड़े रहे हैं! दोपहर में ढंडेरा स्थित कार्यालय पहुंचने पर समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान फुरकान समर्थकों ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया! पत्रकारों से वार्ता करते हुए बसपा प्रत्याशी राव फुरकान ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करेंगे! सभी को साथ लेकर चलना और ढंडेरा का विकास उनका पहला मकसद रहेगा! उन्होंने बाबा साहेब के अपमान को लेकर भाजपा, कांग्रेस पर भी निशाना साधा! कहा कि बसपा ही दलित, पिछड़ों को साथ लेकर चल रही है।

इस अवसर पर राव फैज आलम,राव कुर्बान,राव फरमान,राव मोइन, पूरण सिंह,राव सईद,पप्पू, सईद अहमद,जाहिद अहमद,आबिद मलिक सोनू धनकर आदि लोग मौजूद रहे?





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।