आरिफ नियाज़ी।
नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं वहीं कांग्रेस के नेता भी अपनी अपनी दावेदारी करने में जुटे हुए हैं।कांग्रेस प्रभारी शूरवीर सिंह सजवान आज रुड़की के आदर्शनगर स्थित एक निजी गार्डेन में पहुंचे थे जहां उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की नब्ज़ टटोली और उनके सुझाव भी लिए।कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने नेताओं के लिए यहां पर दावेदारी करते दिखाई दिए।हद तो तब हो गई जब कांग्रेस प्रभारी के सामने अपनी पत्नी के लिए मेयर पद की दावेदारी कर रहे बेबी खन्ना आक्रामक हो गए ।उन्होंने प्रभारी को दो टूक कर दिया कि वह कांग्रेस के सबसे पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं लेकिन आज तक भी उन्हें मेयर का प्रत्याशी नहीं बनाया गया अगर इस बार भी पार्टी ने उन्हें सम्मान ना दिया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

उन्होंने कहा कि वह सन 2000 से पार्टी की सेवा करते चले आ रहे हैं अब उनके लिए पार्टी को विचार करना चाहिए। बेबी खन्ना ने कहा कि सचिन गुप्ता पार्टी में कुछ नहीं है ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी ना बनाया जाए जो ड्राइंग रूम की राजनीति करता हो।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी की नैया डुबोने का काम किया ऐसे लोगों को प्रत्याशी ना बनाया जाए।सचिन गुप्ता ड्राइंग रूम के नेता हैं उनका कोई नहीं है।वहीं तुरंत मोर्चा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष कलीम खान ने संभाला और उन्होंने प्रभारी से कान में शायद यही कहा कि पार्टी के निष्ठावान नेता सचिन गुप्ता ही हैं और सचिन गुप्ता ही पार्टी को रुड़की में जीता सकते हैं।इसके तुरंत बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने भी कांग्रेस प्रभारी को कान में कुछ ऐसा कहा की वह पूरी तरह समझ गए कि प्रत्याशी तो मजबूत ही उतारना है।

वहीं इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस प्रभारी शूरवीर सिंह सजवान ने कहा कि कांग्रेस इस बार जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी।उन्होंने साफ किया कि इस बार रुड़की में कांग्रेस का परचम लहराना है और मेयर से लेकर पार्षद तक कांग्रेस पार्टी के होंगे।पहली बार यदि प्रत्याशी का चयन सही हुआ तो कांग्रेस का बोर्ड बनेगा।हालांकि उन्होंने कहा कि इस बार मेयर प्रत्याशी जनता की डिमांड पर तय किया जायेगा। इस अवसर पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद,सलीम खान,यशपाल राणा, मीर हसन चेयरमैन, राव अफजल पनियाला,महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेन्द्र सिंह,पूर्व पार्षद जावेद,मोहसिन अल्वी,अनस, बिट्टू शर्मा,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम, राजा चौधरी,गुड्डू पार्षद, मोहम्मद जाकिर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।