Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर में चौधरी इस्लाम होंगे कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी, चौधरी के नाम कि घोषणा होते ही काजी निजामुद्दीन के आवास पर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी से हुआ जोरदार स्वागत,विधायक वीरेंद्र जाति भी रहे मौजूद

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

 

नगर निकाय चुनाव में एक तरफ जहां राजनैतिक सरगर्मियां तेज़ हो चुकी हैं वहीं मंगलौर में कांग्रेस ने पूर्व नगर पालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम के नाम कि घोषणा की है।फिलहाल कांग्रेस द्वारा पहला प्रत्याशी घोषित हुआ है जिनके नाम की घोषणा कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने की है।

चौधरी इस्लाम के नाम कि घोषणा होते ही विधायक काजी निजामुद्दीन और चौधरी इस्लाम के आवास पर ढोल नगाड़े और आतिशबाजी का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। गौरतलब है कि चौधरी इस्लाम कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के बेहद वफादार और करीबी माने जाते हैं जिन्होंने एक लम्बा समय काजी परिवार के साथ बिताया है।जैसे ही मंगलौर की अवाम को चौधरी इस्लाम के नाम कि सूचना मिली तो बड़ी संख्या में पहले काजी निजामुद्दीन के आवास पर लोग पहुंचे उसके बाद चौधरी इस्लाम के आवास पर उनके समर्थकों का तांता लग गया।सभी लोग काजी निजामुद्दीन और चौधरी इस्लाम को बधाई और मुबारकबाद देते नजर आए। इस बार चौधरी इस्लाम कांग्रेस के मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे हैं ।चौधरी इस्लाम का कहना है कि मंगलौर कस्बे का विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।विधायक और नगर पालिका मिलकर कस्बे का विकास करेंगे। वहीं विधायक काजी निजामुद्दीन ने कस्बे की जनता से अपील करते हुए कहा कि मंगलौर की बदहाली दूर करने के लिए चौधरी इस्लाम को ऐतिहासिक जीत दिलाएं।उन्होंने कहा कि कस्बे की तरक्की के लिए चौधरी इस्लाम का विजई बनाना बेहद जरूरी है।इस मौके पर झबरेडा कांग्रेस विधायक एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जाति ने कहा कि मंगलौर में चौधरी इस्लाम मजबूत प्रत्याशी हैं इसलिए पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और चौधरी इस्लाम के समर्थक मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369