Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन लक्सर के त्रिवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार,मंत्री पद पर कुलदीप सिंह निर्वाचित

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई लक्सर का त्रिवार्षिक अधिवेशन आज लक्सर बीआरसी कार्यालय में चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त शिक्षक रामकिशन एवं चुनाव पर्यवेक्षक अंजेश कुमार एवं अरुण कुमार द्वारा कराया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार,मंत्री पद पर कुलदीप सिंह,कोषाध्यक्ष पद पर ईश्वर सिंह,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह कृष्ण पाल, मजहर हसन,चन्दकिरण,महिला समर्थकों उपाध्यक्ष पद पर ममता रानी,संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण कुमार, उप मंत्री पद पर अजयवीर एवं नसरुद्दीन,संगठन मंत्री पद पर सतीश कुमार,महकार, माला कपूर, संगठन मंत्री महिला पद पर सुमेधा गौड,प्रचार मंत्री पद पर राजदेव,पूनम गोयल, प्रचार मंत्री महिला पद पर मंजू शर्मा एवं लेखाकार पद पर शिवकुमार को विजयी घोषित किया गया।

लक्सर कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान,जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार चौधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार,जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रविंद्र कुमार ने बधाई दी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369