आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के नगला इमरती गांव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 27 दिसंबर को भव्य स्वागत किया जायेगा।इस दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने बताया कि गांव गांव में मुख्यमंत्री की जनसभा को सफल बनाने के लिए सम्पर्क किया जा रहा है लोगों में मुख्यमंत्री की सभा को लेकर भारी उत्साह भी है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली ऐतिहासिक होगी और खादर क्षेत्र की जनता के सम्मान में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रहेगा।उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के बलिदान पर उत्तराखंड का निर्माण हुआ है नारी शक्ति भी बड़ी संख्या में इस बार मुख्यमंत्री का स्वागत करेगी।अल्पसंख्यक समाज के लोग भी बड़ी संख्या में सीएम का स्वागत करने आयेंगे।ढाढ़ेकी के सोलानी नदी पर पुल के निर्माण की घोषणा होगी।इसके अलावा मुख्यमंत्री कई और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी करेंगे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।