Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर ब्लॉक में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग ने 15 महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

 

जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के प्रयास में जुटा हुआ है । हरिद्वार जिले के युवक और महिला मंगल दलों के सदस्यों को रोजगारपरक ‘‘व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना’’ के अन्तर्गत जिला युवा कल्याण विभाग द्वारा भगवानपुर खण्ड विकास कार्यालय में फल संरक्षण/प्रसंस्करण के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान 15 महिला/पुरूष प्रशिक्षणार्थियों को फल प्रसंस्करण एवं संरक्षण की तकनीक तथा बारीकियों से अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री करूणा कर्णवाल ब्लाॅक प्रमुख उपस्थित रहीं। उनके साथ सम्मानित जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आलोक गाग्र्य, क्षेत्रीय युवा कल्याण एंव प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, कार्यालय लेखाकार, कम्प्यूटर आॅपरेटर खण्ड विकास अधिकारी, तुलाराम, सुमित खेल प्रशिक्षक, हल्का सरदार केशव कटारिया, पी0आर0डी0 स्वयंसेवक रामजी तिवारी, राॅकी चैहान तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369