Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस में मेयर पद के लिए यशपाल राणा और बेबी खन्ना की पत्नियों ने भी किया आवेदन,श्रेष्ठा राणा और रेणु गुप्ता अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंची आवेदन करने

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की नगर निकाय चुनाव में जहां भाजपा में मेयर पद के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है।कांग्रेस से पूजा गुप्ता पत्नी सचिन गुप्ता और जहांआरा पत्नी सलीम खान के बाद अब यशपाल राणा की पत्नी श्रेष्ठा राणा और बेबी खन्ना की पत्नी रेणु गुप्ता खन्ना ने मेयर पद के लिए आवेदन किया है।

कांग्रेस के कैंप कार्यालय में अपने भारी समर्थकों के साथ पहुंचे पूर्व मेयर यशपाल राणा ने दावा किया कि इस बार कांग्रेस उनकी पत्नी श्रेष्ठा राणा को रुड़की से मेयर पद का प्रत्याशी बनाएगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम का पार्षद ऐसा होना चाहिए जिसे धरातल की जानकारी हो जो विकास करना जानता हो।उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए समाज में अलग अलग भ्रांतियां फैलाते हैं जबकि हकीकत कुछ और है वह कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता हैं और शहर का विकास करना जानते हैं।इस बार के रुड़की नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराएगा।उन्होंने कहा कि श्रेष्ठा राणा को नगर निगम में कार्य करने का अनुभव है इसलिए जनता श्रेष्ठ राणा को मेयर बनाएंगी। वहीं पांच बार के पार्षद रहे बेबी खन्ना का दावा है कि वह सबसे पुराने कांग्रेसी हैं और नगर निगम में पार्षद का भी लंबा अनुभव रहा है अगर कांग्रेस पार्टी उनकी पत्नी रेणु गुप्ता खन्ना को प्रत्याशी बनाती है तो पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी

।इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र एडवोकेट के कांग्रेस के कैंप कार्यालय पहुंचकर आवेदन किया।इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369