आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के भलस्वागाज गांव में युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।इस दौरान क्षेत्र के बीस युवाओं को 14 दिन का प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला युवा व्यायाम प्रशिक्षक मुकेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया।इस मौके पर मुकेश कुमार भट्ट ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गांव गांव तक पहुंचे इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि भर्ती पूर्व प्रशिक्षण से युवाओं को ठीक से तैयारी करने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की दशा में तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान चिंटू सिंह ने कहा कि आज भलस्वागाज गांव में जिस तरह से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया गया उससे युवाओं में भारी उत्साह है जल्द ही उन्हें सेना या किसी भी फोर्स में भर्ती होने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक सैन्य प्रशिक्षक निवेश कुमार,इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश पाल,सहायक अध्यापक सुनील राणा,महिपाल सिंह, पी आर डी हल्का सरदार भगवानपुर केशव सिंह कटारिया,पीआर डी राम जी तिवारी, पीआरडी आदेश कुमार और संजय सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।