Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की नगर निगम चुनाव में कांग्रेस से मेयर पद के लिए पूजा गुप्ता पत्नी सचिन गुप्ता, जहांआरा पत्नी सलीम खान ने की दावेदारी,समर्थकों के साथ पहुंचे कैंप कार्यालय

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की नगर निगम चुनाव में भाजपा के साथ साथ कांग्रेस के दावेदार भी लगातार आवेदन करने में लगे हुए हैं। मेयर पद के लिए प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता की पत्नी पूजा गुप्ता जहां अपने महिला समर्थकों के साथ कांग्रेस के कैंप कार्यालय में आवेदन करने पहुंची जहां उन्होंने कहा कि रुड़की में विकास पूरी तरह से ठप है अगर उन्हें मौका मिला तो इस नगर निगम क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगी।वहीं समाजसेवी और कांग्रेस नेता सलीम खान की पत्नी जहाआरा ने भी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को अपना आवेदन सौंपा है।उन्होंने भी अपनी जीत का दावा किया है।वहीं शहर के अलग अलग क्षेत्रों से पार्षद पद के दावेदार भी आवेदन कर रहे हैं।

सत्ती मोहल्ला वार्ड 33 से कांग्रेस नेता मोहम्मद मुबशिर, वार्ड 36 से सामिया,कांग्रेस नेत्री शहनाज़ , वार्ड 38सचिन कुमार,वार्ड 24से प्रियंका, वार्ड 20 से ममता सैनी वार्ड 28से नीरज सैनी आदि ने आज कांग्रेस पार्टी से आवेदन किया है। सभी आवेदक अपने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे जिन्होंने विकास के बल पर लोगों से वोट की अपील की ।इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने दावा किया कि कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और इस बार रुड़की मेयर कांग्रेस का ही जीत दर्ज कराएगा।इस मौके पर कांग्रेस नेता जाकिर अली,मोहम्मद मुस्तकीम आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369