आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में डर का माहौल है जिसके चलते भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े सैकड़ो किसानों ने आज वन विभाग रुड़की कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान सूचना मिलने पर भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की।इस दौरान किसानों और वन विभाग के रेंजर के बीच काफी नोंकझोंक भी हुई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने कहा कि गुलदार के आतंक से किसान भयभीत है किसानों को अपने खेत में जाते हुए डर लगता है गांव के जंगल में गुलदार की दस्तक से किसान अपने घरों में बैठने को मजबूर है अगर जल्द ही खेत और जंगल में पिंजरा ना लगाया गया तो हालात और भी खराब हो जायेंगे।इस मौके पर ममता राकेश ने भी दो टूक किया कि जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए ।
इस मौके पर रेंजर विनय राठी ने तत्काल डी एफ ओ हरिद्वार से किसानों की वार्ता कराई तब जाकर किसान शांत हुए।अब जल्द ही गुलदार पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाए जाएंगे।इस दौरान रेंजर विनय राठी ने कहा कि जल्द ही किसानों की मांग पर क्षेत्र में पिंजरा लगाया जायेगा। किसान अब पूरी तरह से आश्वस्त है और उन्होंने धरना समाप्त कर दिया है।
इस मौके पर तौफीक,राकेश,मुकेश,दिलीप सिंह,सचिन,राजकुमार,महावीर,राजबीर सिंह,ओमपाल,कुर्बान,पवन कुमार,अनुराग चौधरी,गुरबीर,राजेश सिंह चौहान,अतुल चौहान,मिंटू कुमार ,सविंदर,सुखपाल सिंह चौहान,राजेश सिंह चौहान, कालू राम,कवरपाल,सुशील कुमार,धर्म सिंह,और बिजेंद्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।