आरिफ नियाज़ी।
रुड़की नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है एक तरफ जहां मेयर पद के दावेदार अपनी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं तो वहीं पार्षद भी पीछे नहीं है नगर निगम रुड़की के वार्ड नंबर 33 की बात करें तो यहां पर मजबूत दावेदारी कांग्रेस पार्टी से मोहम्मद मुबशिर एडवोकेट ने की है मुबशिर एडवोकेट पिछले लंबे समय से समाज सेवा और कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे है और सभी लोगों के सुख दुख में प्रमुखता से शामिल होते हैं मुबशिर शहर का एक जाना पहचाना नाम है उन्हें क्षेत्र के सभी लोग बखूबी जानते हैं।पहली बार मुबशिर ने वार्ड नंबर 33 से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है उनका दावा है कि अगर इस बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मौका दिया तो वह जीत की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक जो विकास कार्य नहीं हो पाए उनको पूरा किया जायेगा। वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इतना ही नहीं मोहम्मद मुबशिर का दावा है कि भारतीय जनता पार्टी विकास को लेकर गंभीर नहीं है किसी भी क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में पिछली बार की तरह इस क्षेत्र की उपेक्षा नहीं होगी वहीं क्षेत्र का विकास भी बड़े पैमाने पर किया जाएगा। मुबशिर ने कहा कि आज सभी धर्म सभी जाति के लोग उनके साथ हैं और सभी अपना समर्थन भी दे रहे है।
मुबशिर एडवोकेट फिलहाल कांग्रेस से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे है इसमें वह कितना सफल हो पाते हैं यह तो समय ही बताएगा l लेकिन इतना जरूर है कि अगर कांग्रेस पार्टी ने मुबशिर को प्रत्याशी बनाया तो समीकरण पूरी तरह से बदल जायेंगे। उन्होंने इस दौरान सभी धर्म और जाति के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र के बदलाव और यहां के विकास को देखते हुए इस बार उन्हें एक बार अवश्य मौका दें।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।