आरिफ़ नियाज़ी
लंढौरा में चैंपियन के सैंकड़ों समर्थकों ने लंढौरा निवासी नफीस के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। भूरा ठेकेदार के कैंप कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के दौरान गुर्जर और मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे जहां उन्होंने साफ कर दिया कि चैंपियन के खिलाफ कोई भी किसी भी तरह का आरोप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भूरा ठेकेदार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि दो दिन पूर्व वह लंढौरा स्थित चैंपियन की भूमि पर पहुंचे थे लेकिन इस दौरान नफीस और उसके परिवार के लोगों ने दबंगता दिखाते हुए जमकर गाली गलौच की और मारपीट पर उतारू हो गए जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।भूरा ठेकेदार का कहना है कि लंढौरा कस्बा एक तरफ जहां भाईचारे और आपसी सौहार्द की एक मिसाल रही है कभी भी कोई जातिवाद या धर्म के नाम पर कुछ नहीं हुआ लेकिन वहीं नफीस जैसे लोग इस कस्बे का माहौल खराब करना चाहते हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
बैठक में साफ किया गया कि जिस भूमि को लेकर नफीस चैंपियन पर गंभीर आरोप लगा रहा है वह भूमि चैंपियन की है जिसे हर हाल में कब्जे में लिया जायेगा।उन्होंने कहा की चैंपियन हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हो रहा है।गौरतलब है कि दो दिन पूर्व चैंपियन समर्थक बेशकीमती भूमि पर कब्जा लेने पहुंचे थे जहां कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब भूरा ठेकेदार का कहना है कि वह भूमि नफीस को बोने के लिए चैंपियन ने कुछ समय के लिए दी थी लेकिन नफीस भूमि से कुछ भी नहीं लौटा रहा था और कब्जा करने के फिराक में लगा हुआ है।अब चैंपियन समर्थकों ने खुली चेतावनी दे डाली है कि भूमि जल्द से जल्द ली जाएगी।
इस मौके पर मुरसलीन राणा,कारी मोहम्मद जावेद,हाफिज मोहम्मद इरफान,रईस खान,हनीफ मुलाजी,मोहम्मद कामिल,सुल्तान, फुरकान,संजीव चौधरी,सतेंद्र चौधरी,अश्वनी गोस्वामी,सागर,मयंक चौधरी,नीतीश चौधरी,मनोज चौधरी,अनंत गुर्जर, और जुल्फकार आदि चैंपियन समर्थक शामिल रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।