Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भाकियू क्रांति ने दिया धरना,भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप,आर पी सिंह ने बताया संस्था के खिलाफ बड़ी साजिश

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन रुड़की के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन क्रांति के नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है।किसान यूनियन के नेताओं का आरोप है को विवेकानंद कॉलेज में नियुक्तियों के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार किया गया है जिसके उनके पास सभी सबूत मौजूद हैं।जिन्हें वह मीडिया के सामने रखेंगें।वहीं इस बाबत स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन रुड़की के डायरेक्टर आर पी सिंह ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके यहां किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं है और ना ही कोई पैसे का लेन देन हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह उनके संस्थान के खिलाफ बड़ी साजिश है पहले भी कुछ लोगों द्वारा संस्था पर इस तरह के आरोप लगाए गए थे जिसकी जांच जिलाधिकारी हरिद्वार के माध्यम से कराई गई लेकिन जांच में कुछ नहीं निकला।आर पी सिंह ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि जिन किसान संगठनों को किसानों के मुद्दों को लेकर देहरादून या दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए था वह एक साजिश के तहत उनके संस्थान पर आ धमके हैं।उन्होंने कहा कि अगर कोई बात थी तो वह कॉलेज प्रबंधन से सीधे मिल सकते थे लेकिन धरना प्रदर्शन करने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

कॉलेज के डायरेक्टर ने कहा कि यह उनके संस्थान के खिलाफ बड़ी साजिश है ताकि संस्थान की पढ़ाई प्रभावित हो सके फिलहाल सभी छात्रों की परीक्षाएं चल रहीं है ऐसे में इस तरह की हरकतें करना ठीक नहीं है।उन्होंने कहा कि अगर जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसके सबूत पेश करें उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही। होगी अन्यथा यह छात्र हित में ठीक नहीं होगा।उन्होंने कहा कॉलेज में छात्र छात्राएं सभी पढ़ते हैं जिनका बड़ा सहयोग रहता है लेकिन अगर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा संस्था को टारगेट किया गया तो वह भी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।हालांकि आगामी सोमवार को इस संस्था के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन होने की आशंका है जिनसे कॉलेज प्रबंधन ने निपटने की रणनीति बनाई है।

इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि इस संस्था पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369