Jan Mudde

No.1 news portal of India

24 घंटे होने से पहले ही जीआरपी पुलिस ने धर दबोचा ट्रेन के लुटेरों को,मिली बड़ी सफलता

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार जी आर पी पुलिस ने 24घंटे होने से पहले ही ट्रेन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।गौरतलब है कि प्रभव शुक्ला पुत्र कौशल किशोर शुक्ला निवासी गली न0-06 महावीर नगर फिरोजाबाद उ0प्र0 द्वारा जी आर पी को एक तहरीर दी गई थी कि सुबह सवेरे ट्रेन न0 04361 हरिद्वार- ऋषिकेश पैसेन्जर के जनरल कोच मे रेलवे स्टेशन हरिद्वार से रेलवे स्टेशन मोतीचूर के के बीच पांच अज्ञात व्यक्तियो द्वारा डरा धमकाकर लूट की गई है।इतना ही नहीं उन पर और उनके दोस्त को रॉड, चाकू और देशी कट्टानुमा हथियार से डरा धमकाकर उनसे मोबाइल फोन पर्स और नगदी लूट कर फरार हो गये। लूट की सूचना से जीआरपी पुलिस में हड़कंप मच गया था पुलिस ने आनन फानन में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच तेज कर दी थी।

पुलिस उप महानिरीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड पी रेणुका देवी निर्देशनानुसार व स्वप्निल मुयाल पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड हरिद्वार के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार के नेतृत्व में चार टीमो का गठन किया गया था । जीआरपी व एसओजी की संयुक्त टीमो को अभियुक्तगणो की तलाश हेतु दिल्ली, एनसीआर, सहारनपुर, क्षेत्रो मे रवाना किया गया, गठित टीमो द्वारा प्रभावी सुरागरसी पतारसी व सम्भावित स्थानो के सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए सीसीटीवी व मैन्युवली पुलिसिंग के माध्यम से 05 अभियुक्त गणो को मुखबिर की सूचना पर घटना कारित होने के 24 घण्टे के अन्दर आज स्टेशन गाजियाबाद उ0प्र0 से वास्ते पूछताछ लाया गया। पूछताछ मे अभियुक्त गण द्वारा उपरोक्त घटना का स्वयं उनके द्वारा किया जाना स्वीकार करते हुए बताया कि उनके द्वारा 11दिसंबर की रात्रि मे श्यामपुर, ऋषिकेश क्षेत्र मे भी 04 दुकानो का शटर डकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त गणो का लम्बा आपराधिक इतिहास है। इसके अतिरिक्त अन्य मुकदमो के सम्बन्ध मे भी जानकारी की जा रही है। अभियुक्त गणो की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारी गणों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा की गई।गिरफ्तार लुटेरे

अंश शर्मा पुत्र धीरेन्द्र शर्मा निवासी गौतमबुध्द पार्क किरायेदार राहुल का मकान थाना मझौला जिला मुरादाबाद दीपक शर्मा पुत्र पप्पू शर्मा निवासी ग्राम पलडा थाना हस्तिनापुर जिला मेरठ उ0प्र0प्रदीप पाल पुत्र रमेशपाल निवासी ग्राम-भोला, थाना सिसोली जिला बरेली उ0प्र0विवेक भाटी पुत्र नरोत्तम सिह निवासी ढकिया भूढ थाना- गजरौला जिला अमरोहा उ0प्र0सागर पुत्र सतीश निवासी ग्राम स्योहारा, थाना स्योहारा जिला बिजनौर उ0प्र0  पुलिस को इनके पास से

नकली पिस्टल( असली दिखने जैसा)

01 सरिया

रुपये 1700/- नगद

वादी का आधार कार्ड
01 मोबाइल फोन(इंफीनिक्स) बरामद हुए हैं।

पुलिस टीम सदस्य

अनुज सिंह थानाध्यक्ष थाना जीआरपी हरिद्वार
उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी (एसओजी जीआरपी)उ0नि0 जसंविन्दर सिह (आरपीएफ पोस्ट हरिद्वार)
अ0उ0नि0 अतुल चौहान थाना जीआरपी हरिद्वार
हे0 का पृथ्वी नेगी थाना जीआरपी हरिद्वार
हे0 कानि0 कुलदीप सिंह थाना जीआरपी हरिद्वार
हे0 कानि0 संजय बुटोला थाना जीआरपी हरिद्वार
कानि0 जाहुल हसन मिर्ज़ा थाना जीआरपी हरिद्वार
कानि0 प्रदीप कुमार थाना जीआरपी हरिद्वार
कानि0 विनोद कुमार थाना जीआरपी हरिद्वार
कानि0 इफ्तिखार थाना जीआरपी हरिद्वार
हे0 कानि0 अमित शर्मा (एसओजी जीआरपी)
कानि0 दीपक चौधरी(एसओजी जीआरपी)
कानि0 मनोज कुमार (एसओजी जीआरपी)
कानि0 विनित चौहान(एसओजी जीआरपी ) आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369