आरिफ नियाज़ी
रुड़की के ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा निगम की छापेमारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन रोड़ के सैंकड़ों किसानों ने ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।इस दौरान भाकियू नेताओं की ऊर्जा निगम के अधिकारियों के साथ जमकर नोंकझोंक और कहासुनी भी हुई।इस दौरान ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता की बात पर किसान भड़क गए जिसके बाद कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम के अधिकारी आए दिन भोले भाले किसान और मजदूरों के खिलाफ झूठे बिजली के केस दर्ज करा रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।उन्होंने कहा कि गांव गांव जाने वाले मीटर रीडर भी मीटर को लेकर धन उगाही में लगे हुए हैं।
किसानों का आरोप था कि जे ई भी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं वहीं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने कहा कि बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लाखों के बिल बकाया पर बिजली के कनेक्शन काट दिए जायेंगे।उन्होंने कहा कि विभाग बकाया बिलों को लेकर बेहद सख्त है उसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
ऊर्जा निगम के अधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद भारतीय किसान यूनियन के सभी कार्यकर्ता वापस लौट गए।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड़ के जिला अध्यक्ष नाजिम अली,परशुराम,किसान नेता मुबारक अली, जावेद अली,प्रदीप त्यागी, संजीव कुशवाहा, सैयद अली,देवी राम, रामदास, पवन,जुल्फकार प्रधान इंदर रोड़,मनोज पाल,सनवर अली,प्रदीप,सचिन,छोटा फहीम,कुलदीप आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।