Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम घर घर लगाएगा स्मार्ट मीटर,अधीक्षण अभियंता के सरकारी आवास से स्मार्ट मीटर का हुआ शुभारंभ,सरकारी कार्यालयों और आवास पर तेजी से चलेगा कार्य

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद अब तेज हो चुकी है इसका शुभारंभ रुड़की ऊर्जा निगम के अधीक्षण  अभियंता अमित कुमार  के सरकारी आवास से हुआ  है।

इस दौरान   अधीक्षण अभियंता  अमित कुमार ने बताया कि रुड़की सहित सभी जगह जल्द से जल्द स्मार्ट मीटर तेजी से लगाए जाएंगे इससे बिजली चोरी पर  भी बड़े पैमाने पर विराम लग सकेगा।उन्होंने कहा कि आज स्मार्ट मीटर का शुभारंभ उनके सरकारी आवास से हुआ है जल्द ही सभी सरकारी आवासों और सरकारी कार्यालयों में स्मार्ट मीटर का कार्य तेजी से चलाया जायेगा।उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

अब मोबाइल फोन के रिचार्ज की तरह स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराना पड़ेगा तभी बिजली मिलेगी। स्मार्ट मीटर   के शुभारंभ के अवसर पर ऊर्जा निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर   ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा,अधिशासी अभियंता मीटर रवि कुमार,अधिशासी  विनोद कुमार पांडे,अधिशासी अभियंता भगवानपुर  आशुतोष तिवारी,सहायक अभियंता मोहम्मद उस्मान,सजल अटवाल, एस डी ओ गुलशन गुलानी आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369