आरिफ नियाज़ी
रुड़की में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं । रामपुर नगर पंचायत में वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन सिंह राणा के आवास पर भाजपा चुनाव प्रभारी बनाए गए सुशील त्यागी को चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर भाजपा चुनाव प्रभारी सुशील त्यागी ने कहा कि आज चारो ओर भाजपा का डंका बज रहा है रामपुर नगर पंचायत आज भी बदहाल बनी हुई है जहां बड़े पैमाने पर विकास की आवश्यकता है।
सुशील त्यागी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है अगर यहां की जनता ने नगर पंचायत में भाजपा को जीत दिलाई तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भी भारत को बहुत अधिक पहचान दिलाई है।
आज पूरे देश और दुनिया में मोदी और भाजपा का डंका बज रहा है।इस मौके पर भाजपा नेता सोहन सिंह राणा ने कहा कि रामपुर की जनता ने उन्हें अध्यक्ष बनने का मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा ही इस क्षेत्र। का विकास कर सकती है।इस मौके पर
वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल सिंह , धीर सिंह, सुशील रावत, पंकज पाल, संजय कश्यप, मच्छेंद्र सैनी, अनीस गौड़, संदीप पूरी आदि प्रमुख रूप से आदि मौजूद रहे।





More Stories
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।
रुड़की डायट में बेखौफ चोरों का तांडव, CCTV कैमरे तोड़कर केबल तार ले उड़े चोर, अब प्राचार्य की PRD जवानों की मांग।
रुड़की में ऊर्जा निगम के खिलाफ सुराज सेवा दल का ज़ोरदार प्रदर्शन, बिजली चोरी के नाम पर शोषण और भारी-भरकम बिल भेजनें का आरोप।