आरिफ नियाज़ी
लंढौरा में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए बड़ा अभियान चलाया है जिसमें बिल जमा ना करने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अभी तक काटे जा चुके हैं।
इस मौके पर ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन गुलानी ने कहा कि इस समय बिल वसूली का अभियान बड़े जोरों पर चलाया जा रहा है जिसमें किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि पहले विभाग द्वारा बिजली चोरी का अभियान चलाया जा चुका है जो अभी भी भी जारी है बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीओ ने कहा कि बिजली चोरी में यदि किसी कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी।वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिल वसूली अभियान तेज कर दिया गया है पच्चीस हजार से ऊपर सभी बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं ।उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उपभोक्ता समय पर बिल जमा करें।बिजली चोरी करने से बचें।बिजली चोरी करना बड़ा अपराध है जिसमें कानूनी कार्यवाही भी हो सकती है।
उन्होंने लंढौरा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील की।इस दौरान एक दर्जन से अधिक बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई।जिसके चलते बिल जमा ना करने वाले उपभोक्ताओं में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
इस मौके पर टीम में ऊर्जा निगम के अपर अभियंता मुकेश बर्मन,अब्दुल मलिक,रामवीर प्रजापति,नदीम अहमद,रामकिशन और अन्य लाइनमैन आदि मौजूद रहे।l





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।