Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में विधायक निधि से खरीदे गए ट्रैक्टर कूड़े में तब्दील, ब्लॉक के अधिकारी बेखबर, बड़ी लापरवाही आई सामने

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड में अधिकारी अपनी ड्यूटी को लेकर कितने मुस्तैद है इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो।ताज़ा मामला भगवानपुर विकासखंड का है जहां ब्लॉक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।आलम यह है कि कोरोना काल में विधायक निधि से खरीदे गए दस लाख से अधिक की कीमत के दो नए ट्रैक्टर कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुके है इतना ही नहीं इन ट्रैक्टर पर अब कूड़े के साथ साथ पेड़ पौधे तक उग आए हैं ।

लेकिन ब्लॉक अधिकारी इस मामले से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। वहीं ब्लॉक के बीडीओ आलोक गार्गी ने कहा कि ट्रैक्टरों को जल्द काम में लाया जायेगा और उन्हें गांव गांव में कूड़ा उठाने में लगाया जायेगा।हालांकि पिछले लंबे समय से एक खंडर में खड़े यह नए ट्रैक्टर पूरी तरह से कूड़े में तब्दील हो रहे हैं।लगभग दस लाख की लागत से खरीदे गए इन ट्रैक्टरों का कोई वारिस नहीं है फिलहाल ट्रैक्टर लावारिस हालत में दिखाई दे रहे हैं।

यह ट्रैक्टर ऐसे स्थान पर खड़े हैं जिन पर जल्दी से किसी की नजर भी नहीं पड़ती। गौरतलब है कि कोरोना काल में ज्वालापुर से भाजपा विधायक सुरेश राठौर की विधायक निधि से डी आई 22 चार लाख पच्चीस हजार और डी आई 745सोनालिका ट्रैक्टर छह लाख अस्सी हजार की कीमत से खरीदे गए थे जो आज बदहाल हो चुके हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369